
Loan up to 50 Lakhs: अगर आप अपना बिजनेस शुरू करने का सपना देख रहे हैं और पैसों की कमी आड़े आ रही है, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP – Prime Minister Employment Generation Programme) के तहत युवाओं और नागरिकों को 20 लाख से 50 लाख रुपये तक का बिजनेस लोन उपलब्ध करा रही है। खास बात यह है कि इस योजना का लाभ केवल 8वीं पास व्यक्ति भी उठा सकता है। इस स्कीम का मकसद लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना और नए स्टार्टअप्स को वित्तीय सहयोग प्रदान करना है।
किन बिजनेस पर मिलेगा लोन?
इस योजना के तहत सरकार ने छोटे व्यापार, सर्विस सेक्टर और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स की एक लंबी सूची तय की है। इसमें सिलाई–कढ़ाई और बुटीक, रेडीमेड गारमेंट्स, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, ब्यूटी पार्लर और छोटे मैन्युफैक्चरिंग प्लांट जैसे विकल्प शामिल हैं। मतलब साफ है कि लगभग हर तरह का बिजनेस आइडिया इस स्कीम में कवर हो सकता है। इससे न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर उद्यमिता को भी बढ़ावा मिलेगा।
यह भी पढ़ेंःBig relief before Diwali: दीपावली से पहले कारोबारियों को बड़ी राहत, मिलेगा 1600 करोड़ का GST रिफंड
कौन कर सकता है आवेदन और क्या होंगे दस्तावेज?
इस योजना का लाभ हर भारतीय नागरिक ले सकता है जिसकी उम्र 18 साल से अधिक हो। आय सीमा इसमें तय नहीं की गई है, लेकिन यह स्कीम सिर्फ नए प्रोजेक्ट्स के लिए है। जिन लोगों ने पहले से मुद्रा लोन या किसी अन्य सरकारी सब्सिडी का लाभ लिया है, वे इसमें आवेदन नहीं कर सकते। आवेदन के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, 8वीं तक की मार्कशीट (यदि उपलब्ध हो), बिजनेस प्रोजेक्ट रिपोर्ट और जाति प्रमाण पत्र (यदि आवेदक स्पेशल कैटेगरी से है) जैसे दस्तावेज जरूरी होंगे। इस तरह सरकार की यह योजना लाखों युवाओं और नागरिकों के उद्यमिता के सपने को साकार करने का बड़ा अवसर लेकर आई है।