NHSRCL Bharti 2026: भारत के पहली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को संचालित करने वाली कंपनी नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) में भर्ती निकली है। इस भर्ती के जरिए टेक्नीशियन के 200 से अधिक पोस्ट पर हायरिंग की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nhsrcl. in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 अगस्त तय की गई है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) को फिटर, मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, प्लंबर, पेंटर समेत विभिन्न टेक्निकल ट्रेड्स में टेक्नीशियन की जरूरत है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 237 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
क्या चाहिए योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन/SSLC के साथ संबंधित फील्ड में आईटीआई या मैट्रिकुलेशन/SSLC के साथ संबंधित फील्ड में अप्रेंटिशिप की हो या तीन साल का संबंधित इंजीनियरिंग फील्ड में डिप्लोमा किया हो। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष तक होनी चाहिए।
कितना होना चाहिए अनुभव
वहीं एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के साथ कैंडिडेट को भारतीय रेलवे/ सरकार के स्वामित्व या संचालन वाली रेलवे, मेट्रो रेलवे, आरआरटीएस के ऑपरेशन्स और मेंटेनेंस विभागों में कम से कम 2 साल काम का अनुभव प्राप्त होना चाहिए। इसके लिए अभ्यर्थी को अनुभव सर्टिफिकेट या कंपीटेंसी सर्टिफिकेट सबमिट करना होगा।
यह भी पढ़ें: OSSB Vacancy 2026: ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका; जूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, 81100 तक मिलेगी सैलरी
कितना लगेगा आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए तो जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट्स को 400 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी/एसटी, महिला अभ्यर्थियों को छूट दी जाएगी। इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए कैंडिडेट्स नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में टेक्नीशियन की पोस्ट के लिए अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के जरिए किया जाएगा। सभी चरणों में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल एग्जामिनेशन भी लिया जाएगा। समायोजन के आधार पर नियुक्त हुए अभ्यर्थियों का 1 साल का प्रोबेशन पीरियड होगा।