OSSB Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। ओडिशा राज्य चयन बोर्ड (OSSB) ने जूनियर असिस्टेंट (क्लर्क) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए 14 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 अगस्त तय की गई है।
आवेदन कैसे करें?
1. सबसे पहले OSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
4. अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
5. अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल तय की गई है और उम्मीदवार की अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास बेसिक कंप्यूटर का ज्ञान और उसका प्रमाण पत्र भी होना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: IIT Indore Jobs: IIT इंदौर में असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेट 1 और ग्रेट 2 के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद कंप्यूटर स्किल टेस्ट आयोजित होगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
कितनी मिलेगी सैलरी
सैलरी की बात की जाए, तो इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 25,500 से 81,100 रुपये तक प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य भत्तों का लाभ भी मिल सकता है।