Best Budget Mileage Bikes: आज के समय में बढ़ती महंगाई की वजह से लोग ऐसी बाइक्स चाहते हैं जो अच्छी माइलेज दे। ऐसे में मध्यम वर्ग की पहली पसंद 110cc इंजन वाली मोटरसाइकिलें ही होती हैं। रोजाना दफ्तर जाना हो, बच्चों को स्कूल छोड़ना हो या घर का राशन लाना—ये बाइक्स सभी रोजर्मरा के लिए बेहतर साबित होती हैं। आइए जानते हैं उन टॉप 110cc बाइक्स के बारे में जो आपके बजट में बिल्कुल फिट बैठती हैं।
Honda Shine 100 DX
Honda की यह सस्ती बाइक भारत की मिडिल क्लास परिवारों के लिए बहुत ही अच्छा ऑप्शन मानी जाती है। यह बाइक अपने बेहद स्मूथ इंजन और आरामदायक सीट के लिए जानी जाती है। लंबी दूरी तय करने के बाद भी इसमें थकान महसूस नहीं होती। इस किफायती बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 71,896 रुपए हैं। इसके माइलेज की बात करें तो यह 65kmpl (ARAI) तक का माइलेज देती है।
Hero Passion Plus
अगर आप 80,000 रुपए में एक अच्छी बाइक की तलाश में हैं तो Hero की यह बाइक आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 76,941 रुपए है। यह बाइक लगभग 60 से 70 किलोमीटर प्रति लीटर का शानदार माइलेज देती है।
यह भी पढ़ें: Tata Discount Offer: टाटा की इन कारों पर मिल रहा 30 से लेकर 55 हजार तक का बंपर डिस्काउंट, यहां देखें पूरी लिस्ट
Bajaj Platina 100
अगर आपकी प्राथमिकता खराब रास्तों पर भी आरामदायक सफर है, तो Bajaj Platina 100 एक बेहतरीन विकल्प है। यह बाइक उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो किफायती दाम में रोजमर्रा के सफर के लिए एक मजबूत और आरामदायक गाड़ी तलाश रहे हैं। यह बाइक लगभग 70 से 80 किमी/लीटर तक का शानदार माइलेज देती है।
Hero HF 100
Hero की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 59,839 रुपए है। इस बाइक में 97.2cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। वहीं यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में 70kmpl (ARAI) तक का माइलेज दे सकती है। इस बाइक का फ्यूल टैंक 9.1 लीटर का है।
TVS Sport
TVS Sport उन लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है जो रोज लंबी दूरी तय करते हैं। इसकी कीमत करीब ₹57,500 से शुरू होती है। इस बाइक में 109.7cc इंजन दिया गया है। कंपनी दावा करती है कि TVS Sport 80 kmpl तक माइलेज दे सकती है।