Tata Discount Offer: अगर आप लंबे समय से नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और किसी अच्छे ऑफर का इंतजार कर रहे थे तो आपका इंतजार अब खत्म हो चुका है। जी हां दरअसल, टाटा मोटर्स अपने लोकप्रिय मॉडल्स पर शानदार डिस्काउंट ऑफर्स लेकर आई है। ये खबर आम लोगों के लिए राहत जैसी साबित हो सकती है। तो आइए जानते हैं टाटा मोटर्स की तरफ से किन-किन गाड़ियों पर डिस्काउंट मिल रहा है।
इन कारों पर मिलेगा डिस्काउंट
आपको बता दें कि टाटा मोटर्स Tiago, Altroz, Nexon और Curvv जैसे मॉडल्स पर इस समय 30,000 रुपये से लेकर 55,000 रुपये तक की कुल छूट दी जा रही है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट्स शामिल हैं। ऐसे में अगर आप टाटा की 2026 मैन्युफैक्चर्ड हैचबैक, सेडान या एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं तो जान लीजिए कि किस मॉडल पर कितनी बचत हो सकती है।
Tata Curvv
आपको बता दें कि कंपनी Curvv पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 30,000 रुपये का कंज्यूमर डिस्काउंट और 25,000 का स्क्रैपेज बोनस शामिल है। बता दें, Curvv एक 5-सीटर SUV कूपे है, जो शानदार डिज़ाइन, 5-स्टार भारत NCAP सुरक्षा रेटिंग, और एडवांस्ड फीचर्स के साथ आती है।
Tata Nexon
वहीं, Nexon पर लगभग 30,000 तक की छूट दी जा रही है. हालांकि, डीजल वेरिएंट पर छूट 20,000 रुपये तक सीमित है, जिसमें कंज्यूमर डिस्काउंट जीरो है। बता दें, यह एक लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट SUV है, जो अपने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, 10.25-इंच टचस्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा, और 1.2L टर्बो पेट्रोल/1.5L डीजल इंजन के लिए जानी जाती है।
यह भी पढ़ें: EV Charging: EV वालों की चांदी! सरकार ने मंजूर किए ₹503 करोड़ के प्रोजेक्ट, जानें क्या होगा फायदा?
Tata Altroz
टाटा Altroz पर करीब 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसमें 15,000 रुपये का कंज्यूमर डिस्काउंट और 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस है। बता दें, इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग्स, वायरलेस चार्जर और वॉइस-असिस्टेड सनरूफ जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। यह पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के साथ उपलब्ध है।
Tata Tiago
वहीं Tiago, पर भी करीब 30,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। यह ऑफर टियागो के पेट्रोल और iCNG दोनों मॉडल्स पर लागू है। यह एक 5-सीटर हैचबैक है, जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स शामिल है। यह पेट्रोल, सीएनजी विकल्पों के साथ मैनुअल/AMT गियरबॉक्स में आती है।