Google New Feature: Google ने अपने Android यूजर्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम Emergency Live Video है। जो इमरजेंसी स्थितियों में गेमचेंजर साबित हो सकता है। यह फीचर किसी भी तरह की इमरजेंसी स्थिति में यूजर को रियल-टाइम वीडियो के जरिए हेल्प पाने में मदद करेगा। यह फीचर यूजर्स को घटनास्थल का लाइव वीडियो सीधे इमरजेंसी सेवाओं के साथ शेयर करने की सुविधा देता है। यह Android के Emergency Location Service (ELS) पर आधारित है और किसी भी तरह की सेटअप की जरूरत नहीं होती।
कैसे काम करता है फीचर
आपको बता दें कि इस फीचर के तहत जब कोई यूजर इमरजेंसी कॉल या मैसेज करता है, तो रिस्पॉन्डर यूजर के फोन पर लाइव वीडियो शेयर करने का रिक्वेस्ट भेज सकता है। रिक्वेस्ट भजने के बाद यूजर को मोबाइल स्क्रीन पर एक प्रॉम्प्ट दिखाई देगा, जिस पर क्लिक कर रिक्वेस्ट कोएक्सेप्ट किया जा सकता है। इसके बाद आपके फोन का कैमरा लाइव वीडियो स्ट्रीम करने लगता है, जिसे इमरजेंसी टीम सुरक्षित रूप से देख सकती है। बता दें, Google के अनुसार यह वीडियो पूरी तरह एन्क्रिप्टेड होता है, यानी आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रहती है और आप चाहें तो किसी भी समय वीडियो बंद भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट बाय बाय सेल का मेगा ऑफर, वीवो T4R 5G पर मिल रही शानदार डील, खरीदने का लास्ट चांस!
'लाइव स्ट्रीम देखने का अनुरोध कर सकते'
वहीं, Google के Android Ecosystem के प्रेसिडेंट समीर सामत ने कहा कि इमरजेंसी स्थिति में, वास्तव में क्या हो रहा है, इसको समझना कठिन हो सकता है, इसीलिए हम एंड्रॉइड इमरजेंसी लाइव वीडियो लॉन्च कर रहे हैं। अब सहायता कर्मी आपके कैमरे से सुरक्षित लाइव स्ट्रीम देखने का अनुरोध कर सकते हैं ताकि वे स्थिति का तुरंत आकलन कर सकें और आपको शीघ्र सहायता पहुंचा सकें।
इन देशों में किया गया रोलआउट
उन्होंने आगे लिखा कि यह एन्क्रिप्टेड है, आप हमेशा नियंत्रण में रहते हैं, और यह सुविधा अब अमेरिका और जर्मनी और मैक्सिको के कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में शुरू हो रही है। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली इस सुविधा को उपलब्ध कराने के लिए टीम और भागीदारों का बहुत-बहुत धन्यवाद।
किन फोन में चलेगा
आपको बता दें कि गूगल का यह फीचर एंड्रॉइड की मौजूदा इमरजेंसी लोकेशन सर्विस यानी ELS पर आधारित है। यह सिस्टम GPS, मोबाइल नेटवर्क, Wi-Fi और फोन के बाकी सेंसर की मदद से बेहद सटीक लोकेशन निकालता है। यह नई सुविधा उन एंड्रॉइड फोन्स के लिए शुरू की जा रही है, जो Android 8+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं और जिनमें गूगल प्ले सर्विसेज का सपोर्ट मिलता है।