Flipkart Buy Buy 2025 Sale: अगर आप कम बजट में नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। जी हां क्योंकि फ्लिपकार्ट पर चल रही Buy Buy सेल में वीवो T4R 5G पर शानदार डील मिल रही है। सेल का आज यानि 10 दिसंबर को आखिरी दिन है। इतना ही नहीं कंपनी इस फोन पर खास बैंक ऑफर्स भी दे रही है। इस स्मार्टफोन में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं, इसमें 6.77 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। 50MP कैमरा दिया गया है। तो आइए विस्तार से जानते हैं सेल में ये फोन कितना का मिल रहा है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
डिस्काउंट ऑफर
आपको बता दें कि कंपनी ने वीवो T4R 5G स्मार्टफोन को 23,499 रुपये में लॉन्च किया था, लेकिन फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल के जरिए आप इस फोन को अभी 20,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके साथ हीकंपनी इस फोन पर खास बैंक ऑफर्स भी दे रही है जहां आप सिलेक्टेड बैंक्स के Credit और Debit Card EMI ऑप्शन पर 1500 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं। जबकि Flipkart SBI Credit Card पर तो 5% तक का कैशबैक मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: Poco New Launch: भारत में लॉन्च हुआ Poco C85 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स
फोन के फीचर्स
Vivo T4R में 6.77-inch quad-curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2392 पिक्सल (FHD+) है। यह हैंडसेट 7.39mm थिकनेस और 183.5 grams के साथ आता है। अपने सेगमेंट का यह कर्व्ड डिस्प्ले वाला सबसे स्लिम फोन है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 5G चिपसेट का यूज किया है। Vivo का यह हैंडसेट 5,700mAh की बैटरी के साथ आता है, जिसमें 44W का फास्ट चार्जिंग मिलता है।
फोन का कैमरा
इस शानदार स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, इसमें 50-megapixel Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। साथ ही इसमें 2-megapixel का डेप्थ सेंसर दिया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है।