AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में सुरक्षा और इसके खतरों को लेकर काफी कुछ चल रहा है। एक तरफ जहां दिग्गज एआई कंपनियों के वैज्ञानिक लगातार इस्तीपे देकर भविष्य के खतरे पर आगाह कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और Nvidia के CEO जेंसन हुआंग ने इन चिंताओं को खारिज कर दिया है।
Google DeepMind के रिसर्चर ने दिया इस्तीफा
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते Anthropic और OpenAI के पूर्व रिसर्चर Jacob Coxon के इस्तीफे के ठीक एक हफ्ते बाद, अब Google DeepMind के प्रमुख रिसर्चर Josh Engels ने भी AGI सुरक्षा टीम छोड़ दी है। वे एक इंडिपेंडेंट एआई इवोल्यूशन समूह METR में शामिल हो गए हैं।
एंगेल्स ने एक्स पर किया पोस्ट
एंगेल्स ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर अपने इस इस्तीफे की घोषणा की है। इसके अलावा उन्होंने लिखा कि कंपनियों में इंसानों से भी ताकतवर Superhuman Systems बनाने की अंधी होड़ मची है। अगर सुरक्षा चक्र फेल हुआ, तो इससे भारी तबाही हो सकती है।
ट्रंप ने कोरी अफवाह और नाटक करार दिया
हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने इससे साफ मना कर दिया है। 'All-In Summit' में Nvidia के CEO जेंसन हुआंग को मंच पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया। ट्रंप ने एआई के खतरों को कोरी अफवाह और नाटक करार दिया। उन्होंने कहा कि एआई की रफ्तार धीमी करने की मांग राजनीति या चीन की साजिश का हिस्सा है।
यह भी पढ़ें: Child Online Safety: बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर केंद्र सख्त; मेटा ने मानी सरकार की शर्त, रिपोर्ट देने पर जताई सहमति
Anthropic के रिसर्चर की तारीफ
हुआंग ने भी राष्ट्रपति की बात से सहमति जताते हुए कहा कि ट्रंप ने इस बेहद जटिल मुद्दे की असली सच्चाई को भांप लिया है। हालांकि, AI के खतरों को कमतर आंकने के साथ-साथ जेंसन हुआंग ने Anthropic के उस रिसर्चर की तारीफ भी की जिसने हाल ही में इन्हीं खतरों के डर से इस्तीफा दे दिया था। सीईओ ने कहा कि Jacob Coxon ने अपनी चिंताओं को उठाने में बड़ी बहादुरी दिखाई है। उन्होंने ये भी जोड़ा कि कंपनियों और संगठनों के भीतर अपनी बात उठाने वाले ऐसे व्हिसलब्लोअर्स की बातों को पूरी गंभीरता से लिया जाना चाहिए।