Oil And Gas Supply: केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में कच्चे तेल, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, सभी पेट्रोल पंपों और सप्लाई टर्मिनलों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में ईंधन की खरीदारी करने से बचें।
पैनिक बाइंग से बढ़ीं कतारें
पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने दिल्ली में इंटर-मिनिस्ट्रियल ब्रीफिंग के दौरान बताया कि पिछले दो दिनों में पैनिक बाइंग के कारण कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश में करीब 26 करोड़ टन कच्चा तेल रिफाइन करने की क्षमता है और सप्लाई पूरी तरह स्थिर है।
जंग का असर
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में चल रहे तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और गैस सप्लाई प्रभावित हुई है। यह जलमार्ग फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है और दुनिया के करीब 20% पेट्रोलियम की सप्लाई यहीं से होती है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से आयात करता है, इसलिए यहां की स्थिति पर नजर बनाए रखी जा रही है।
VIDEO | Delhi: Sujata Sharma, Joint Secretary at the Ministry of Petroleum and Natural Gas, says, "To ensure adequate availability of ATF and diesel in the domestic market, the Government of India has also imposed an export levy...I would like to inform everyone that we have… pic.twitter.com/hGBeYOeU5w
— Press Trust of India (@PTI_News) April 1, 2026
यह भी देखेंःWAR LOCKDOWN NOTICE: जंग के बीच वायरल लॉकडाउन नोटिस का सच, शेयर करने से पहले जानिए हकीकत
स्थिति साफ
सरकार ने यह भी बताया कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है और सभी डिस्ट्रीब्यूटर के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। पिछले 25 दिनों में बड़ी संख्या में नए PNG कनेक्शन दिए गए हैं और लाखों उपभोक्ता एलपीजी से PNG की ओर शिफ्ट हुए हैं। साथ ही, कमर्शियल एलपीजी का भी राज्यों को पर्याप्त आवंटन किया गया है।
सावधान रहने की सलाह
मंत्रालय ने गैस बुकिंग की समय-सीमा में बदलाव से जुड़ी खबरों को पूरी तरह गलत बताया है। कुछ रिपोर्ट्स में 25 से 45 दिन की नई लिमिट का दावा किया गया था, जिसे खारिज कर दिया गया है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें, ताकि अफवाहों से बचा जा सके।