WAR LOCKDOWN NOTICE: ईरान के साथ कथित तनाव और युद्ध जैसी खबरों के बीच सोशल मीडिया पर “WAR LOCKDOWN NOTICE” नाम का एक पीडीएफ तेजी से वायरल हो रहा है। इस नोटिस को देखकर कई लोग घबरा गए और यह मान बैठे कि देश में फिर से लॉकडाउन लागू किया जा सकता है। हालांकि, जब इस वायरल मैसेज की सच्चाई सामने आई तो मामला बिल्कुल अलग निकला।
वायरल नोटिस
इस पीडीएफ को इस तरह डिजाइन किया गया था कि यह किसी आधिकारिक सरकारी आदेश जैसा लगे। इसमें अशोक चक्र का चिन्ह और औपचारिक भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिससे यह और ज्यादा विश्वसनीय दिखाई दिया। नोटिस में युद्ध के कारण तत्काल लॉकडाउन लागू होने और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई थी। इसी वजह से कई लोगों ने बिना जांच किए इसे तेजी से शेयर करना शुरू कर दिया।
निकला अप्रैल फूल मजाक
जब लोगों ने इस पीडीएफ को पूरा खोला, तो पता चला कि यह कोई असली सरकारी नोटिस नहीं बल्कि एक मजाक था। इसमें अंत में “April Fool” का संदेश और इमोजी दिया गया था। यानी यह पूरी तरह से लोगों को भ्रमित करने के लिए बनाया गया एक फर्जी पोस्ट था, जिसे देखकर कई लोग धोखा खा गए।
यह भी देखेंःIrans new Supreme Leader: ईरान के नए सुप्रीम लीडर कहां हैं? रूसी दूत ने अफवाहों पर लगाया विराम!
1 अप्रैल बना अफवाह की वजह
इस पोस्ट के वायरल होने की एक बड़ी वजह अप्रैल फूल डे भी है। इस दिन अक्सर लोग मजाक और प्रैंक के तौर पर ऐसे भ्रामक संदेश शेयर करते हैं। यही कारण है कि इस फर्जी नोटिस को भी उसी दिन फैलाया गया, जिससे लोगों को भ्रमित करना आसान हो गया।
सरकार ने साफ किया रुख
सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि देश में किसी भी तरह के लॉकडाउन को लेकर कोई योजना या प्रस्ताव नहीं है। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह नोटिस पूरी तरह भ्रामक है। विशेषज्ञों की सलाह है कि किसी भी संदेश को आगे बढ़ाने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें, ताकि अफवाहें फैलने से रोकी जा सकें।