West Asia crisis: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने सर्वदलीय बैठक में साफ किया कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है। Rajnath Singh की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सरकार ने विपक्ष को मौजूदा हालात और तैयारियों की जानकारी दी।
ऊर्जा सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित
बैठक में बताया गया कि देश में पेट्रोल, डीजल और LPG की पर्याप्त उपलब्धता है। सरकार ने पहले से ही अग्रिम ऑर्डर देकर आपूर्ति सुनिश्चित कर ली है, जिससे आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो।
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकले भारतीय जहाज
Strait of Hormuz से चार भारतीय जहाज सुरक्षित निकल चुके हैं, जबकि अन्य जहाजों को भी जल्द निकालने की प्रक्रिया जारी है। सरकार ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि कई देशों के जहाज अब भी वहां फंसे हुए हैं।
यह भी देखेंःCJI takes a tough stand: न्यायपालिका में दखल पर सख्त रुख, CJI ने फोन कॉल मामले में जताई कड़ी नाराजगी
कूटनीतिक प्रयास और वैश्विक संवाद जारी
नरेंन्द्र मोदी औऱ डोनाल्ड ट्र्ंप से बातचीत कर स्पष्ट किया है कि भारत शांति का पक्षधर है। सरकार ने कई देशों से संपर्क बढ़ाकर ऊर्जा आपूर्ति और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास तेज किए हैं।
विपक्ष के सवालों पर सरकार के जवाब
बैठक में असदुद्दीन औवेसी समेत कई नेताओं ने सवाल उठाए, जिनका जवाब देते हुए सरकार ने भरोसा दिलाया कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही कहा गया कि किसी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है और सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।