Chandigarh BJP office: चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित बीजेपी दफ्तर के बाहर हुए धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। शाम करीब 5 बजे हुए इस ब्लास्ट में एक एक्टिवा स्कूटर के पास विस्फोट हुआ, जिससे आसपास खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति हैंड ग्रेनेड फेंकते हुए नजर आ रहा है।
वीडियो और जिम्मेदारी का दावा
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हमलावर ग्रेनेड फेंककर मौके से भागता दिख रहा है। इस हमले की जिम्मेदारी सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के व्यक्ति ने ली है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां इस दावे की सत्यता की जांच कर रही हैं और आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
फॉरेंसिक जांच में क्या मिला
प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह हमला क्रूड बम से किया गया हो सकता है, जिसमें गन पाउडर जैसे पदार्थ का इस्तेमाल हुआ। चंडीगढ़ पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दो युवक बाइक पर आसपास घूमते नजर आए हैं, जिनकी पहचान और लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश जारी है।
Viral video of a man throwing Grenade outside BJP Office in Chandigarh in India earlier today. The origin of the video as of now is unclear. No injuries or casualties took place in the blast. Several vehicles were damaged due to the blast. Police has launched probe. pic.twitter.com/MgjMNKXcgC
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) April 1, 2026
यह भी देखेंःBlast at Chandigarh BJP office: चंडीगढ़ बीजेपी दफ्तर पर धमाका, आतंकी एंगल की आशंका से बढ़ी जांच
NIA की एंट्री
घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया और बीजेपी कार्यालय को खाली कराया गया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
राजनीतिक प्रतिक्रिया और चिंता
पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इस हमले को राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि हाल के समय में इस तरह की घटनाओं में बढ़ोतरी चिंता का विषय है। फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां हर एंगल से मामले की जांच कर रही हैं।