Hanta Virus: कोविड महामारी के बाद अब हंता वायरस को लेकर दुनिया के कई देशों में चिंता बढ़ने लगी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के डायरेक्टर जनरल डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ हफ्तों में इस वायरस के मामलों में उछाल आ सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ कहा है कि आम लोगों के लिए खतरा कम है। लेकिन दुनिया भर में हंतावायरस के मामलों ने स्वास्थ्य अधिकारियों को चिंता में डाल दिया है।
11 मामलों की हो चुकी पुष्टि
आपको बता दें कि यह पूरा मामला 'एमवी होंडियस'नाम के एक डच क्रूज शिप से जुड़ा है। यह जहाज अप्रैल में अर्जेंटीना के उशुआइया से अपनी यात्रा पर निकला था। इस जहाज पर 147 लोग सवार थे। जिनमें से कुछ लोगों को सांस लेने में तकलीफ और फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दिए, जिसके बाद जांच की गई, तो उसमें एंडीज स्ट्रेन हंतावायरल की पुष्टि हुई। इस जहाज पर सवार लोगों में से अब तक 11 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 3 लोगों की दुखद मौत हो गई है।
इंसान से इंसान में भी फैल सकता
एंडीज स्ट्रेन'इसलिए खतरनाक है क्योंकि यह इंसान से इंसान में भी फैल सकता है। जहाज पर सवार लोगों को 8 अलग-अलग देशों में भेजा गया है। जहां वे क्वारंटाइन में है। इंग्लैंड के एरो पार्क अस्पताल में 6 लोगों को क्वारंटाइन के बाद घर भेज दिया गया, लेकिन उन्हें 45 दिनों तक घर पर ही आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें: Prateek Yadav Death Reason: प्रतीक यादव की मौत की वजह क्या थी? किस बीमारी का करा रहे थे इलाज? सामने आया मामला!
संक्रमित यात्रियों के संपर्क में आए लोगों की निगरानी
अमेरिका में क्रूज शिप से लौटे कई यात्री ने ब्रास्का में क्वारंटाइन हैं। इसके अलावा कैलिफोर्निया, नेब्रास्का, जॉर्जिया, मैरीलैंड, न्यू जर्सी, कंसास, एरिजोना, टेक्सास, वर्जीनिया और वाशिंगटन जैसे राज्यों में 10 से ज्यादा लोगों की निगरानी की जा रही है, जो क्रूज के संक्रमित यात्रियों के संपर्क में आए थे।
एक अलग मामले की जांच हो रही
बता दें कि क्रूज शिप मामले के अलावा इलिनॉय राज्य के विनेबागो काउंटी में एक अलग मामले की जांच हो रही है। क्योंकि वहां के रहने वाला व्यक्ति घर साफ करते समय चूहों के मल-मूत्र के संपर्क में आया था। उसकी स्थिति ठीक है और वह अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ। यह सामान्य उत्तरी अमेरिकी स्ट्रेन है, जो व्यक्ति से व्यक्ति में नहीं फैलता।
क्या है हंतावायरस
हंतावायरस मुख्य रूप से चूहों के जरिए इंसानों में फैलता है। संक्रमित चूहों के मूत्र, मल या लार के संपर्क में आने से संक्रमित हो सकता है। वायरस Hantavirus Pulmonary Syndrome (HPS) नामक गंभीर बीमारी पैदा करता है, जिसमें फेफड़ों में तरल भर जाता है और सांस लेना मुश्किल हो जाता है।हंतावायरस के लक्षण शुरुआत में सामान्य फ्लू जैसे लग सकते हैं। लेकिन कुछ दिनों बाद सांस की तकलीफ बढ़ जाती है।