Happy Patel BO Collection: आमिर खान प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी फिल्म, हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस, 16 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी, लेकिन शुरुआती उत्साह के बाद दर्शकों का रुझान कम होता नजर आ रहा। पहले वीकेंड में मामूली कमाई के बाद सोमवार को बुरी तरह फ्लॉप हुई, वहीं मंगलवार को फिल्म की कमाई और भी कम हो गई। इसने मंगलवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मात्र 30 लाख रुपये कमाए। आइए जानते हैं फिल्म की अब तक की कुल कमाई कितनी है।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आपको बता दें कि हैप्पी पटेल ने रिलीज के पहले दिन 1.10 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की और तीसरे दिन यानि रविवार को फिल्म की कमाई सबसे ज्यादा 1.40 करोड़ रुपये रही। इसके बाद सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई, सोमवार को फिल्म ने मात्र 0.40 करोड़ रुपये कमाए। वहीं मंगलवार को कमाई और कम होते हुए 0.30 करोड़ रुपये हो गई। इस फिल्म ने 5 दिनों में कुल मिलाकर 4.45 करोड़ रुपये की कमाई की है।
फिल्म अब अपने अंतिम चरण में
आमतौर पर, मंगलवार को टिकटों की कीमतें कम होने के कारण फिल्मों की कमाई में उछाल आता है या फिर स्थिर रहती है। लेकिन हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस फिल्म के साथ उलटा हुआ, इस फिल्म की मंगलवार को कमाई और भी ज्यादा घट गई, जिसका मतलब है कि फिल्म अब अपने अंतिम चरण में है।
यह भी पढ़ें: Rahu Ketu Collection: राहु केतु की कमाई में भयानक गिरावट, 4 दिनों में कमाए सिर्फ इतने करोड़
फिल्म की कास्ट
हैप्पी पटेल एक जासूसी कॉमेडी ड्रामा है। फिल्म में स्टैंड-अप कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास मुख्य भूमिका में हैं। सहायक कलाकारों में मिथिला पालकर, मोना सिंह, शारिब हाशमी और अन्य शामिल हैं। फिल्म में दो बड़े सितारे हैं - इमरान खान और आमिर खान विशेष भूमिकाओं में नजर आएंगे।
हैप्पी पटेल की कहानी
फिल्म की कहानी गोवा में सेट है, जहां वीर दास एक बेवकूफ लेकिन उत्साही ब्रिटिश जासूस 'हैप्पी पटेल' का किरदार निभा रहे हैं। हैप्पी को पता चलता है कि उसकी असली जड़ें भारत में हैं और उसे एक वैज्ञानिक को बचाने का मिशन मिलता है। मिशन के दौरान उसकी गलतियां और मजेदार हरकतें पूरी कहानी को हंसी-मजाक से भर देती हैं।