Rahu Ketu Collection: विपुल विग द्वारा निर्देशित और पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा अभिनीत फिल्म राहु केतु को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। शुरुआती दिनों के बाद अब फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी धीमी नजर आ रही है। फिल्म ने सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की। पहले दिन के मुकाबले फिल्म में करीब 50 प्रतिशत की गिरावट आई है। तो विस्तार से जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी की कमाई की और सोमवार का क्या हाल था।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आपको बता दें कि फिल्म राहु केतु ने पहले दिन 1.10 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई 1.60 करोड़ रुपये थी और तीसरे दिन यानि रविवार को फिल्म ने 1.70 करोड़ रुपये की कमाई की, जो बीते दिनों में सबसे अधिक रहा है और सोमवार को मात्र 45 लाख रुपये कमाए। कुल मिलाकर फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4.8 करोड़ रुपये तक ही हो पाया है। वहीं अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 5.2 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।
यह भी पढ़ें: Border 2 Advance Booking: बॉर्डर 2 मचा रहा तहलका! पहले दिन एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़, रिकॉर्ड टूटने की तैयारी
फिल्म का बजट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहु केतु का कुल बजट 25 करोड़ के करीब बताया जा रहा है। जिस तरह से फिलहाल ये मूवी कमाई कर रही है उसे देख कहा जा सकता है कि राहु केतु अपना बजट मुश्किल ही निकल पाएगी। दमदार कलाकार होने के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह कामयाब नहीं हो पा रही है।
फिल्म की कास्ट
आपको बता दें कि यह फिल्म सिनेमाघरों में 16 जनवरी को रिलीज हुई थी, इस फिल्म का निर्देशन विपुल विग ने किया है। इस फिल्म में पुलकित और वरुण के अलावालिनी पांडे, चंकी पांडे, पीयूष मिश्रा, मनु ऋषि चड्ढा, अमित सियाल और सुमित गुलाटी भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म लेखक चूरू लाल की जादुई नोटबुक से जन्मे दो मज़ेदार किरदारों की कहानी है, जो धूर्त मीनु टैक्सी से नोटबुक वापस लेने के लिए एक यात्रा पर निकल पड़ते हैं।