कई बार दिल की बात जुबान पर न भी आए तो इशारे बहुत कुछ कह देते हैं. यही अब देखने को मिल रहा है हार्दिक पंड्या और महिका शर्मा के रिश्ते में. नताशा से तलाक की खबरों के बाद दोनों लगातार साथ नजर आए लेकिन किसी ने कभी इसे प्यार का नाम नहीं दिया. अब हालात बदल गए हैं. पहले हार्दिक ने एक गलत एंगल से वायरल हुए महिका के वीडियो पर पैपराजी को जमकर फटकार लगाई. इसके बाद जब उन्होंने टीम इंडिया में वापसी करते हुए धमाकेदार खेल दिखाया तो पूरे मंच पर महिका को अपनी पार्टनर कहकर क्रेडिट दे दिया. इसी के साथ दोनों का रिश्ता आधिकारिक रूप से सामने आ गया.
हार्दिक की वापसी में बड़ा रोल महिका का
कटक में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में हार्दिक की परफॉर्मेंस देखने लायक थी. सितंबर से बाहर चल रहे हार्दिक ने बल्ले और गेंद दोनों से मैच पलट दिया. मैच के बाद जब उनसे सफलता का राज पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि उनकी जिंदगी में महिका के आने के बाद सब कुछ बेहतर हुआ है और वही उनके लिए सबसे लकी हैं. हार्दिक ने यह भी कहा कि वह जिंदगी में हमेशा ईमानदार रहे हैं और यही भावनाएं उन्हें मजबूत बनाती हैं. उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और सबने साफ समझ लिया कि दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ चुके हैं.
महिका का रिस्पॉन्स और बढ़ा रहा चर्चा
महिका शर्मा भी पीछे नहीं रहीं. उन्होंने हार्दिक के बयान वाला वीडियो पोस्ट किया और उनके मैच वाले फोटोज शेयर करते हुए उन्हें मेरे राजा और मेरे हीरो कहकर बुलाया. इसके बाद तो फैंस ने तरह तरह के कयास लगाना शुरू कर दिया कि अब शादी कब होने वाली है. दोनों की ऑनलाइन बॉन्डिंग और पब्लिक अपीयरेंस ने यह बता दिया है कि यह रिश्ता अब सिर्फ दोस्ती नहीं रहा बल्कि इससे कहीं ज्यादा मजबूत हो चुका है.
इसे भी पढ़ें : Year Ender 2025: क्रिकेट से जुड़े हिला देने वाले 5 बड़े विवाद… जिसने फैंस को भी हिलाकर रख दिया, पढ़ें एक क्लिक में
मैच में हार्दिक की तूफानी वापसी
पहले टी20 में टीम इंडिया 20 ओवर में सिर्फ 175 रन ही बना पाई थी और टॉप ऑर्डर जल्दी गिर गया था. ऐसे में हार्दिक ने 28 गेंद में 59 रन ठोककर मैच की तस्वीर बदल दी. इसके बाद एक विकेट भी लिया और अफ्रीका को सिर्फ 74 रन पर समेट दिया. भारत ने 101 रन से जीत हासिल की और सीरीज में बढ़त बना ली. टीम इंडिया की जीत के बाद जब हार्दिक ने क्रेडिट महिका को दिया तो पूरा क्रिकेट जगत समझ गया कि यह रिश्ता अब नई दिशा में पहुंच चुका है.