टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या क्रिकेट में वापसी की तैयारी के बीच भक्ति के रंग में सराबोर दिखाई दिए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज से पहले उन्होंने मंगलवार को बजरंगबली की विशेष पूजा की और हवन का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। हार्दिक मंत्रोच्चार और हवन में पूरी श्रद्धा से शामिल दिखे, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने, जो पूरे समय उनके साथ बैठकर पूजा में शामिल रहीं।
मैदान के साथ भक्ति में भी छाए
वीडियो में हार्दिक और माहिका कभी खड़े होकर मंत्र पढ़ते हैं, तो कभी बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते नज़र आते हैं। आम तौर पर मॉडर्न वेस्टर्न कपड़ों में दिखने वाली यह जोड़ी पहली बार पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आई। हवन की अग्नि, शांत माहौल और माहिका की सादगी ने वीडियो को और भी खास बना दिया। फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं हार्दिक अब मैदान के साथ भक्ति में भी छा रहा है और बजरंगबली की कृपा आप दोनों पर बनी रहे
इसे भी पढ़ें : रणजी में दूसरा सैकड़ा जड़ते ही Rinku Singh सुर्खियों में, गंभीर–गिल की कमेटी से फैंस कर रहे ये बड़ी मांग
पिछले कुछ महीनों में कई बार साथ देखे गए
हार्दिक और माहिका पिछले कुछ महीनों में कई बार साथ देखे गए हैं। हाल ही में दोनों का कार साफ करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। उससे पहले दोनों वेकेशन पर भी साथ नज़र आए थे। इस पूजा वाले वीडियो के सामने आने के बाद फैंस का कहना है कि दोनों ने अब अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार कर लिया है। लोग कमेंट कर रहे हैं हनुमान चालीसा साथ पढ़ना… ये रिश्ता अब मजबूत हो चुका है हार्दिक न सिर्फ मैदान पर कमबैक की तैयारी कर रहे हैं, बल्कि निजी जीवन में भी नई शुरुआत करते दिख रहे हैं। फैंस का मानना है कि पूजा करने से मिली सकारात्मक ऊर्जा उनकी वापसी को और मजबूत बनाएगी। सोशल मीडिया पर छाए इस वीडियो को देखकर साफ लगता है मैदान हो या अध्यात्म, इस बार हार्दिक पंड्या हर जगह चमकने के लिए तैयार हैं।