.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D8380e52e-982c-4ac0-8c15-83360b893db3&w=3840&q=75)
Sensation in Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां राजस्थान से 700 किलोमीटर दूर से आया एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जब युवती ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। पुलिस के मुताबिक युवक और युवती की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। युवक का कहना है कि युवती ने उसे मिलने के लिए बुलाया था, जबकि युवती का आरोप है कि युवक उससे जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था। घायल युवक को पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जबरदस्ती का आरोप, युवती ने किया हमला
पीड़ित युवक रंजीत राजस्थान का रहने वाला है। उसका कहना है कि बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और वे दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। लेकिन युवती का कहना है कि रंजीत उससे एकतरफा प्यार करता था और बीती रात जब वह अचानक उसके गांव पहुंचा तो उसने जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। इसी दौरान युवती ने खुद को बचाने के लिए उस पर हमला कर दिया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग मौके पर जमा हो गए।
यह भी देखेंःCM Yogi Angry: पीएम मोदी को गाली पर भड़के सीएम योगी, कहा- ‘यह राजनीतिक मर्यादा का पतन’
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही मल्लावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रंजीत को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हरदोई के एएसपी नृपेंद्र सिंह ने बताया कि यह मामला प्रथम दृष्टया प्रेम संबंध से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पीड़ित का इलाज चल रहा है और युवती से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।