Haryana Vacancy 2026: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने पिछले साल जुलाई में रद की गई तृतीय श्रेणी के 3112 पदों को भरने के लिए फिर से प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 फरवरी से शुरू होंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
नहीं लगेगा कोई शुल्क
आपको बता दें कि इस भर्ती में किसी भी पद पर आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया कि विज्ञापन संख्या 04/2024, 08/2024, 09/2024 और 11/2024 के लिए पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को नए सिरे से आवेदन करना होगा। वहीं, आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 फरवरी तय की गई है।
आयोग ने दिए साफ निर्देश
वहीं, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए प्रमाणपत्र की तारीख को लेकर आयोग ने साफ निर्देश दिए हैं। बीसीए, बीसीबी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के प्रमाणपत्र 1 अप्रैल 2025 के बाद जारी होने चाहिए। वहीं डीएससी और ओएससी वर्ग के प्रमाणपत्र 13 नवंबर 2024 के बाद के होने जरूरी हैं।
यह भी पढ़ें: Lecturer Vacancy 2026: इस राज्य में लेक्चरर के 808 पदों पर निकली भर्ती; लाखों में मिलेगी सैलरी, ऐसे करें आवेदन
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
STEP 5. अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें।
चयन प्रक्रिया
वहीं, चयन प्रक्रिया की बात करें, तो इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग (सीईटी स्कोर), सीईटी मुख्य परीक्षा, कौशल परीक्षा (पद के अनुसार) और दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।