HCL Vacancy 2025: हिंदूस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) की ओर से (E-0 ग्रेड) के अंतर्गत टेक्निकल और सपोर्ट विभाग में कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 64 जूनियर मैनेजर के पदों पर नियुक्ति होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hindustancopper.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 दिसंबर 2025 तय की गई है।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hindustancopper.com पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
STEP 5. अंत में फीस जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 64 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें माइनिंग के 13, जीयोलॉजी के 8, मैकेनिकल के 8, सिविल के 6, वित्त के 6, मिनरल प्रोसेसिंग के 6, एडमिन के 3, एनवायरमेंट के 3, कानून के 3 और एचआर में 1 पद शामिल है। कैटेगरी वाइज बात की जाए तो एससी के लिए 10, एसटी के लिए 6, ओबीसी (एनसीएल) के लिए 16 और ईडब्ल्यूएस के लिए 6, सामान्य वर्ग के लिए 26 और दिव्यांग के लिए 4 पद आरक्षित किए गए हैं।
आवेदन शुल्क और आयु सीमा
वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो जनरल, ओबीसी और ईडब्लूएस कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अन्य सभी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को छूट मिली है। वहीं इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग से आने वाले लोगों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और सैलरी
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसमें सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को सैलरी के तौर पर 30,000 रुपये प्रति महीने का बेसिक पे मिलेगा। वहीं पे स्केल 30,000–3%–1,20,000 के बीच होगा।