Kesar Water Benefits: केसर एक बेहद कीमती और औषधीय गुणों से भरपूर मसाला है, जिसका इस्तेमाल प्राचीन काल से सेहत और सौंदर्य लाभ के लिए किया जाता रहा है। ये सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। आमतौर पर केसर को दूध में मिलाकर पिया जाता है। इसके अलावा, केसर का पानी भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। केसर का पानी पीने से तनाव को कम करने में मदद मिलती है, साथ ही अन्य कई बीमारियों में भी फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं केसर का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
वजन को करे कम
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको केसर के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और कैलोरी तेजी से बर्न होती है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।
सर्दी-जुकाम करे दूर
अगर आप सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान हैं, तो आपको केसर के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि केसर की तासीर गर्म होती है, जिससे सर्दी-जुकाम की समस्या में फायदा पहुंचता है।
अनिद्रा में फायदेमंद
अगर आप अनिद्रा यानि नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो आपको केसर के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि केसर के पानी का सेवन करने से तनाव को कम करने में मदद मिलती है, जिससे नींद अच्छी और गहरी आती है।
पाचन में करे सुधार
अगर आप केसर के पानी का सेवन करते हैं, तो यह पाचन स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि केसर के पानी में पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
पीरियड्स में फायदेमंद
महिलाओं को पीरियड्स के समय दर्द और ऐंठन की समस्या रहती है, ऐसे में अगर आप केसर के पानी का सेवन करते हैं, तो इसमें पाया जाने वाला गुण दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद करता है।
त्वचा को रखे स्वस्थ
अगर आप केसर के पानी का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण त्वचा को स्वस्थ रखने में और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।