.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Df65ab60f-632a-45ee-8e1c-da5a4228eaca&w=3840&q=75)
Mata Vaishno Devi Yatra postponed: श्री माता वैष्णो देवी यात्रा, जो 14 सितंबर से शुरू होने वाली थी, एक बार फिर स्थगित कर दी गई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बताया कि भवन और ट्रैक पर लगातार हो रही भारी बारिश के चलते यह निर्णय लिया गया है। बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे जम्मू-कश्मीर प्रशासन और आधिकारिक चैनलों से जुड़े रहें ताकि आगे की जानकारी मिल सके। अगस्त के महीने में भारी बारिश के कारण मार्ग पर कई जगह भूस्खलन हुआ था, जिससे दर्जनों लोग फंस गए थे। तब रेस्क्यू अभियान चलाकर श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया था और यात्रा बंद कर दी गई थी।
26 अगस्त की त्रासदी के बाद सावधानी
26 अगस्त को भूस्खलन की एक बड़ी घटना में 34 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। इसके बाद यात्रा को तत्काल रोक दिया गया था। लगभग 19 दिनों के इंतजार के बाद 14 सितंबर से इसे दोबारा शुरू करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन लगातार बारिश ने एक बार फिर अधिकारियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। बोर्ड का कहना है कि खराब मौसम और मार्ग के रखरखाव की स्थिति को देखते हुए फिलहाल श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है।
यह भी देखेंःएलेक्जेंडर क्लब का चुनाव आज सुबह 8 बजे से शाम बजे तक होगी वोटिंग ,देर रात के आएगें नतीजे
मौसम साफ होने पर ही मिलेगी अनुमति
श्राइन बोर्ड ने स्पष्ट किया कि यात्रा तभी शुरू की जाएगी जब मौसम पूरी तरह सामान्य होगा और रास्ता सुरक्षित घोषित किया जाएगा। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन और ट्रैक पर गाद जमने की समस्या बनी हुई है, जो यात्रियों के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकती है। अधिकारियों का कहना है कि मंदिर तक जाने वाले रास्ते को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जब तक हालात स्थिर नहीं हो जाते, यात्रा स्थगित रहेगी। इस निर्णय ने लाखों श्रद्धालुओं की उम्मीदों को झटका दिया है, लेकिन उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे आवश्यक कदम बताया गया है।