Best CNG SUVs 2026: भारतीय कार बाजार में कम खर्च और ज्यादा माइलेज के कारण CNG गाड़ियों का दबदबा हमेशा से रहा है। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार लोग तेजी से पेट्रोल कारों का विकल्प छोड़कर CNG मॉडल्स की तरफ रूख कर रहे हैं। हालांकि CNG कारों के साथ सबसे बड़ी समस्या सामान रखने को लेकर होती है, जिससे फैमिली ट्रिप के दौरान काफी परेशानी आती है। इस समस्या से राहत देने के लिए कार कंपनियों ने अब नई तकनीक का इस्तेमाल शुरू कर दिया। टि्वन सिलेंडर और स्मार्ट टैंक लेआउट जैसी टेक्नोलॉजी की मदद से अब बिना डिग्गी का स्पेस गंवाए बेहतरीन CNG एसयूवी बाजार में उपलब्ध है। तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी कार शामिल है।
Mahindra XUV 3XO ZNG
महिंद्रा की बिल्कुल नई XUV 3XO ZNG इस लिस्ट का सबसे ताजा मॉडल है। इसमें फर्श के नीचे दो छोटे सिलेंडर लगाए गए हैं, ताकि सिलेंडरों के ऊपर तापमान रखने की पूरी जगह मिल सके। इसके रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट में 364 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इस कार में 1.2 लीटर के तीन-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 111 hp की पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। कंपनी दावा करती है कि ये कार 24.7 किमी/किग्रा का माइलेज देती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होकर 12.27 लाख रुपये तक जाती है।
Maruti Suzuki Brezza S-CNG
मारुति सुजुकी की ब्रेजा अपने सेगमेंट की सबसे प्रैक्टिकल CNG कार मानी जाती है। इसमें CNG टैंक को बूट एरिया के बजाय सीधे गाड़ी की बॉडी के नीचे फिट किया गया है, जिससे डिग्गी का पूरा स्पेस खाली मिल जाता है। इसमें 328 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इस कार में 1.5-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 88 hp की पावर और 121.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि 26.9 किमी/किग्रा का बंपर माइलेज दे सकती है।
यह भी पढ़ें: गोलियों और ग्रेनेड का भी नहीं होता असर! जानिए किस बॉलीवुड स्टार के पास है सबसे सुरक्षित बुलेटप्रूफ कार
Tata Nexon iCNG
टाटा मोटर्स की नेक्सॉन iCNG उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो स्पेस से कोई समझौता नहीं करना चाहते। इसमें 321 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इस कार 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 100 hp की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। ये कार 24 किमी/किग्रा का माइलेज देती है। इस कार की कीमत 8.35 लाख रुपये से शुरू होती है।