VIDA Evooter: हीरो मोटोकॉर्प कंपनी ने अपने लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA Evooter VX2 पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया वेरिएंट पेश किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने Evooter VX2 Go को नए 3.4 Kwh बैटरी के साथ भारतीय बाजार में पेश किया है। कंपनी का दावा है कि ये बैटरी सिंगल चार्ज में स्कूटर को 100 किलोमीटर का रेंज देती है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस स्कूटर में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं और इसे कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है।
स्कूटर के फीचर्स
आपको बता दें कि इस स्कूटर को पूरी तरह भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसमें फ्लैट फ्लोर बोर्ड, बड़ी सीट और 27.2 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज और सस्पेंशन सेटअप दिया गया है। Evooter VX2 Go में कंपनी ने 3.4 Kwh की क्षमता का डुअल रिमूवेबल बैटरी सिस्टम दिया गया है। इस स्कूटर के स्पीड की बात करें, तो इसकी टॉप स्पीड 70किमी/घंटा है। इस स्कूटर में इको और राइड दो मोड दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Mini Countryman: भारत में लॉन्च हुई Mini Countryman SE All4 इलेक्ट्रिक SUV, जानें फीचर्स और कीमत
BaaS के जरिए भी उपलब्ध
आपको बता दें कि VIDA Evooter VX2 को कंपनी ने जुलाई 2025 में लॉन्च किया था। इस स्कूटर को ग्राहकों की ओर से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। अब कंपनी ने इसका नया वेरिएंट VIDA Evooter VX2 Go लॉन्च किया है। इस स्कूटर में कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। बता दें कि ये स्कूटर BaaS के जरिए भी उपलब्ध है, जिसमें ग्राहकों को बैटरी खरीदने नहीं पड़ती बल्कि वे इसे सब्सक्राइब करा सकते हैं।
स्कूटर की कीमत
कंपनी का कहना है कि इस स्कूटर में रेंज, परफॉर्मेंस और कम्फर्ट सभी चीजों का खास ध्यान रखा गया है, ताकि ये ज्यादा प्रैक्टिकल ऑप्शन बन सके। कंपनी का दावा है कि ये बैटरी पैक सिंगल चार्ज में स्कूटर को 100 किलोमीटर की रियल-वर्ल्ड रेंज देने में सक्षम है। वहीं इसके कीमत की बात करें, तो इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 1,02,000 रुपये रखी गई है। इसमें इसके बैटरी की कीमत भी शामिल है। वहीं, (BaaS) सब्सक्रिप्शन मॉडल के जरिए इसकी कीमत 60,000 रुपये से शुरू होती है।