Hindustan Copper Limited Recruitment 2026: हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) की ओर से सीनियर सब्जेक्ट एक्सपर्ट, सब्जेक्ट एक्सपर्ट, असिस्टेंट सब्जेक्ट एक्सपर्ट और मेडिकल प्रोफेशनल जैसे अहम पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए कुल 7 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hindustancopper.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 जनवरी 2026 तय की गई है।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवारों को हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट hindustancopper.com पर जाकर भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन डाउनलोड करना होगा। भरा हुआ आवेदन फॉर्म उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए [email protected] पर भेजना है।
इन पदों पर होगी भर्ती
बता दें कि इस भर्ती के जरिए कुल 7 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें माइनिंग और एनवायरमेंट क्षेत्र के लिए सीनियर सब्जेक्ट एक्सपर्ट के 2 पद रखे गए हैं. माइनिंग के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट का 1 पद, जियोलॉजी के लिए एसोसिएट सब्जेक्ट एक्सपर्ट का 1 पद और ऑफिशियल लैंग्वेज यानी हिंदी के लिए असिस्टेंट सब्जेक्ट एक्सपर्ट का 1 पद शामिल है। मेडिकल प्रोफेशनल (MBBS) और M&HS यानी MD मेडिसिन के लिए भी एक-एक पद शामिल है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Vanpal Vacancy 2026: इस राज्य में वनपाल के 250 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, इस लिंक से करें आवेदन
चयन प्रक्रिया
आपको बता दें कि इस भर्ती में किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में लंबे समय से अपने क्षेत्र में काम कर रहे विशेषज्ञों के लिए यह एक अच्छा मौका माना जा रहा है।
कितनी मिलेगी सैलरी
बता दें कि इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को मासिक सैलरी नहीं मिलेगी, बल्कि प्रति विजिट के आधार पर भुगतान किया जाएगा। सीनियर, एसोसिएट और असिस्टेंट सब्जेक्ट एक्सपर्ट के लिए एक महीने में कुल 16 विजिट तय किया गया है। हर विजिट के लिए 3,500 रुपये से लेकर 6,250 रुपये तक भुगतान मिलेगा। इसके अलावा कंपनी की ओर से होटल में ठहरने की सुविधा, रेल यात्रा का खर्च और दैनिक भत्ता यानी डीए भी दिया जाएगा।