Rajasthan Vanpal Vacancy 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से राजस्थान वनपाल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 259 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 6 जनवरी 2026 से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 फरवरी 2026 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
शैक्षणिक योग्यता
आपको बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 259 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें 213 NTSP और 46 TSP वैकेंसी शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इसके साथ ही, उन्हें देवनागरी लिपि में हिंदी लिखने की क्षमता और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
आयु सीमा
वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2027 के आधार पर की जाएगी। हालांकि आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवदेन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि SC, ST, महिला और PH या PWD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये तय किया गया है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल सेलेक्शन हर स्टेज की परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगा।