Summer Holidays 2026: देश के कई हिस्सों में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकारों और शिक्षा विभागों ने स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान करना शुरू कर दिया है। जबकि कुछ जिलों में स्कूलों का समय बदलकर सुबह कर दिया गया है। तो आइए जानते हैं किन-किन जिलों में कब से स्कूल बंद होने वाले हैं।
क्यों लिया गया फैसला
इस साल भीषण गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव और छुट्टियों की घोषणा तेजी से की जा रही है। बता दें कि मौसम विभाग (IMD) द्वारा तापमान 44°C के पार जाने की चेतावनी के बाद कई राज्यों ने छुट्टियों के शेड्यूल में बदलाव किया है। ताकि बच्चों को लू और तेज धूप से बचाया जा सके।
दिल्ली
राजधानी दिल्ली में शिक्षा निदेशालय ने 11 मई से 30 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है। करीब 50 दिनों की इस लंबी छुट्टी के बाद 1 जुलाई से स्कूल फिर से खुलेंगे। लगातार बढ़ते तापमान और लू की स्थिति को देखने हुए यह फैसला लिया गया है।
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के अनुसार सरकारी स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक छुट्टियां रहेंगी, जबकि प्राइवेट स्कूल अपने हिसाब से अलग शेड्यूल अपना सकते हैं। यूपी में भीषण गर्मी के कारण स्कूलों के समय में पहले ही बदलाव किया जा चुका है
यह भी पढ़ें: HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट किया जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक
बिहार, हरियाणा और राजस्थान
बिहार में शिक्षा विभाग के कैलेंडर के अनुसार 1 जून से 20 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। वहीं हरियाणा में पूरे जून स्कूल बंद रहेंगे। राजस्थान में 17 मई से 20 जून 2026 तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।
ओडिशा और छत्तीसगढ़
ओडिशा में गर्मी की गंभीरता को देखते हुए 27 अप्रैल से ले छुट्टियां शुरू कर दी गई हैं। जबकि छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून तक के अवकाश की घोषणा की गई है।