.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D0717a902-3604-4761-9ccc-9a91fba6d6b0&w=3840&q=75)
Guru Dronacharya fair: गौतम बुद्ध नगर में 21 अगस्त, बृहस्पतिवार को सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे। यह निर्णय दनकौर में चल रहे गुरु द्रोणाचार्य मेले के चलते लिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं, ताकि मेले के दौरान यातायात और सुरक्षा से जुड़ी दिक्कतों से छात्रों व शिक्षकों को बचाया जा सके।
जिलाधिकारी का आदेश
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हर साल गुरु द्रोणाचार्य मेले के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। मेले के दौरान दनकौर और आसपास के क्षेत्रों में भारी भीड़ रहती है, जिससे सड़कों पर यातायात बाधित होता है। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
यह भी देखेंःMeerut Bhuni Toll Plaza: मेरठ भुनी टोल प्लाजा पर मारपीट कांड के बाद बड़ा फैसला, हाईवे हुआ पूरी तरह टोल फ्री
सभी संस्थानों पर लागू होगा अवकाश
यह अवकाश गौतम बुद्ध नगर जिले के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा। प्रशासन का कहना है कि स्थानीय अवकाश केवल शैक्षणिक संस्थानों तक सीमित रहेगा, अन्य कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे। इससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को सुगमता से आवाजाही की सुविधा मिल सकेगी।