Honda New Launch: होंडा ने अपनी स्ट्रीटफाइटर बाइक CB750 Hornet को नए अपेडट के साथ पेश कर दिया है। इस बाइक में कई बदलाव किए गए हैं। इस बाइक को ई-क्लच तकनीक के साथ लॉन्च किया है, जिससे राइडिंग और भी आसान हो जाएगी। हालांकि बाइक का अधिकांश मैकेनिकल सेटअप और परिचित डिजाइन पहले जैसा ही है। बाइक में नए कलर ऑप्शन भी जोड़े गए हैं। तो आइए जानते हैं CB750 Hornet में कौन-कौन से फीचर्स एड किए गए हैं और कौन से नए कलर आए हैं।
नए कलर किए गए शामिल
आपको बता दें कि यह अपडेटेड CB750 Hornet केवल अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही भारत में भी इसकी एंट्री होने की उम्मीद है। नई 2026 Honda CB750 Hornet को और भी ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए इसमें कई रंग शामिल किए गए हैं, जिसमें ग्रेफाइट ब्लैक और मैट बैलिस्टिक ब्लैक मेटैलिक (लाल फ्रेम के साथ), वुल्फ सिल्वर मेटैलिक के साथ इरिडियम ग्रे मेटैलिक, गोल्डफिंच येलो के साथ वुल्फ सिल्वर मेटैलिक, मैट जींस ब्लू मेटैलिक के साथ मैट बैलिस्टिक ब्लैक मेटैलिक कलर शामिल है।
दमदार इंजन
2026 Honda CB750 Hornet में वही पुराना पावरफुल 755cc पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 90 hp की पावर और 75 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। लेकिन इसमें नया ई-क्लच फीचर दिया गया है, जो राइडर को क्लच पर ज्यादा मेहनत नहीं करने देता है। ई-क्लच तकनीक के साथ राइडर को गियर बदलने में आसानी होती है और ट्रैफिक में या स्टॉप पर बाइक को नूट्रल में डाले बिना ही रोका जा सकता है। क्योंकि इस सिस्टम में इलेक्ट्रॉनिक एक्ट्यूएटर्स लगे हैं। कंपनी राइडर को फुल मैनुअल कंट्रोल का ऑप्शन भी दे रही है।
बाइक के फीचर्स
आपको बता दें कि नई 2026 Honda CB750 Hornet में 5-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही इसमें , ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन, HSTC, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और चार राइडिंग मोड्स स्पोर्ट, स्टैंडर्ड, रेन और यूजर जैसे फीचर्स शामिल हैं।