.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D060f7470-86d0-42d2-9d98-2a84674e8658&w=3840&q=75)
Peripheral Expressway: ग्रेटर नोएडा में गुरुवार देर रात ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर अकबरपुर टोल प्लाजा के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। हरिद्वार से फरीदाबाद जा रही वैगन आर कार तेज रफ्तार में अचानक खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर क्रेन और हाइड्रा की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
तीन युवकों की दर्दनाक मौत
इलाज के दौरान कार सवार तीन युवकों—गौरव (निवासी मथुरा), लोकेश और गौतम—की मौत हो गई। तीनों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पाकर मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे, जहां चारों ओर शोक और गम का माहौल छा गया। वहीं, ललित, अरविंद और कुलदीप नामक तीन अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।
यह भी देखेंःSupreme Court Strict: मतदाता सूची पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राजनीतिक दलों की निष्क्रियता पर फटकार
पुलिस की कार्रवाई और जांच
थाना दादरी पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही हादसे की बड़ी वजह प्रतीत हो रही है। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हादसे की गहन जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।