Bluetooth Battery Usage: ज्यादातर लोग ब्लूटूथ का इस्तेमाल करने के बाद उसे तुरंत बंद कर देते हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि ब्लूटूथ ऑन रखने से फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है। लेकिन अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आपको अपनी यह आदत बदलने की जरूरत है। टेस्टिंग में सामने आया है कि पूरे दिन ब्लूटूथ ऑन रखने पर भी फोन की बैटरी पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता।
1 से 2% बैटरी ही खर्च होती है
टेस्ट के नतीजों के मुताबिक, अगर आप पूरे दिन अपने फोन का ब्लूटूथ ऑन रखते हैं, तो इससे चौबीस घंटे में केवल 1 से 2% बैटरी ही खर्च होती है। यानी इससे यह बात साबित होती है कि बैटरी पर ब्लूटूथ ऑन होने का असर बहुत कम पड़ता है।
क्यों अब कम बैटरी खाता है ब्लूटूथ?
इसकी सबसे बड़ी वजह आज की Bluetooth आधुनिक तकनीक है, जिसे BLE (Bluetooth Low Energy) यानी 'कम ऊर्जा वाला ब्लूटूथ' कहा जाता है। यह टेक्नोलॉजी डेटा को बहुत छोटे-छोटे पैकेट में भेजती है, जिससे फोन और उससे जुड़े डिवाइस दोनों की बैटरी बचती है। इसका मतलब है जब ब्लूटूथ सिर्फ ऑन रहता है पर किसी डिवाइस से जुड़ा नहीं होता, तो वह लगभग ना के बराबर बैटरी इस्तेमाल करता है। बैटरी सिर्फ तभी थोड़ी ज्यादा खर्च होती है, जब आप ब्लूटूथ से कनेक्ट करके गाने सुन रहे हों या डेटा ट्रांसफर कर रहे हों।
क्यों जल्दी खत्म होती है बैटरी
ऐसे में हर किसी के दिमाग में आता है कि अगर ब्लूटथ बैटरी नहीं खा रहा है, तो फोन इस्तेमाल न करने पर भी बैटरी कैसी जा रही है। इसका कारण लगातार स्क्रीन और लोकेशन सर्विस का ऑन रहना है। टेस्ट के मुताबिक लगातार स्क्रीन के ऑन रहने से करीब 40% से 50% बैटरी इस्तेमाल होती है। जबकि GPS से हर घंटे लगभग 10 से 20% बैटरी जाती है।
क्या ब्लूटूथ कभी बंद नहीं करना चाहिए?
अगर आपके फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है, तो ब्लूटूथ बंद करने के बजाय अपने फोन की स्क्रीन ब्राइटनेस कम करें और जरूरत न होने पर लोकेशन सर्विस (GPS) को बंद रखें। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि आप कभी भी Bluetooth बंद ही न करें। अगर आप किसी भी ब्लूटूथ डिवाइस का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं और लंबे समय तक फोन को ऐसे ही रखने वाले हैं, तो आप इसे बंद कर सकते हैं।