Smartphone RAM Buying Guide: आज के समय में नया स्मार्टफोन खरीदते वक्त लोग कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी के साथ-साथ RAM पर भी खास ध्यान देते हैं। बाजार के एक ही फोन मॉडल के 8GB, 12GB और 16GB वाले कई ऑप्शन मिल जाते हैं। ऐसे में अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि उनके लिए कितनी RAM वाला वेरिएंट सही होगा।
कितना RAM सही
कई लोगों को लगता है कि ज्यादा RAM का मतलब सिर्फ तेज स्पीड है, लेकिन असर में ऐसा नहीं है। Android सिस्टम ऐप्स और बैकग्राउंड प्रोसेस के हिसाब से RAM को खुद मैनेज करता है। आइए जानते हैं कि आपकी जरूरत के हिसाब से कितनी RAM काफी है।
8GB RAM
अगर आप फोन पर रोजाना WhatsApp, Instagram, YouTube, Chrome, ऑनलाइन शॉपिंग, बैंकिंग और कैमरा जैसे सामान्य ऐप्स चलाते हैं, तो 8GB RAM एक प्रैक्टिकल ऑप्शन हो सकती है। वहीं हल्के-फुल्के गेम के लिए भी 8GB फ्रेंडली विकल्प है।
12GB RAM
जो लोग लगातार कई ऐप्स के बीच स्विच करते हैं, बड़े और हैवी गेम्स खेलते हैं या फोन में फोटो और वीडियो एडिटिंग करते हैं, उनके लिए 12GB RAM सही ऑप्शन है। यह फोन को बिना अटके काम करने के लिए एक्स्ट्रा स्पेस देती है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि यह 8GB वाले फोन से सीधे दोगुनी तेज होगी।
यह भी पढ़ें: OPPO New Launch: भारत में लॉन्च हुआ OPPO K14 Lite स्मार्टफोन, जानें क्या है खासियत और कितनी है कीमत
16GB RAM
यह सिर्फ उन चुनिंदा यूजर्स के लिए है, जो बेहद भारी मल्टीटास्किंग, एडवांस गेमिंग या मोमोरी इंटेंसिव काम करते हैं। सामान्य या औसत स्मार्टफोन यूजर के लिए 16GB RAM की कोई खास आवश्यकता नहीं होती है।