AI ने जहां लोगों के काम को आसान बना दिया है. वहीं लोगों को रिप्लेस करने का काम भी किया है. जब AI आया था तब भी यही कहा जा रहा था कि आने वाले समय में AI लोगों को बेरोजगार बना देगा. इस समय बड़ी- बड़ी उस राह पर चलने भी लगी हैं. वहीं अब दिग्गज टेक कंपनी HP द्वारा बड़ा ऐलान किया गया है. इस घोषणा के तहत कंपनी साल 2028 तक 6000 कर्मचारियों को जॉब से निकाल देगी.
6 हजार नौकरियों में ग्लोबल लेवल पर कटौती
एचपी इंक 2028 तक 6,000 नौकरियों में कटौती ग्लोबल लेवल पर कर देगी, क्योंकि कंपनी ऑपरेशन को सुव्यवस्थित करने और लागत में कटौती करने के लिए AI पर दोगुना जोर दे रही है. कंपनी का कहना है कि ये कदम एआई के माध्यम से परिचालन को ऑटोमैटिक करने, कस्टमर्स सपोर्ट में सुधार लाने और प्रोडक्ट्स डेवलपमेंट में तेजी लाने जैसे व्यापक प्रयास का हिस्सा है.
"3 सालों में सकल रन रेट में 1 अरब डॉलर की होगी बचत"
CEO एनरिक लोरेस ने बताया कि इस कटौती का असर उत्पाद विकास, आंतरिक संचालन और कस्टमर्स सपोर्ट से जुड़ी टीमों पर पड़ने वाला है. लोरेस ने संवाददाताओं से कहा है कि हमें उम्मीद है कि इस पहल से तीन सालों में सकल रन रेट में 1 अरब डॉलर की बचत होगी. कंपनी के इस ऐलान के बाद पालो आल्टो बेस्ड टेक कंपनी के शेयरों में कारोबार के दौरान 5.5 प्रतिशत की कमी देखी गई है.
वहीं कंपनी का ये कदम फरवरी में हुई छंटनी के पहले के दौर पर आधारित है, जब एचपी ने एक चल रही पुनर्गठन योजना के तहत 1,000 से 2,000 कर्मचारियों की छंटनी कर दी थी. वहीं कंपनी एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती मांग की वजह से बढ़ती कंपोनेंट लागत से भी जूझ रही है.
ये भी पढ़ें : Trump ने हमले को आतंकी कृत्य बताया, 500 अतिरिक्त सैनिक तैनात करने का आदेश,पढ़ें अपडेट
मॉर्गन स्टेनली ने दी ये बड़ी चेतावनी
मॉर्गन स्टेनली के विश्लेषकों ने चेतावनी देते हुए बताया है कि मेमोरी चिप की कीमतों में वैश्विक उछाल. खासकर डायनेमिक रैंडम एक्सेस मेमोरी (DRAM) और NAND - एचपी, डेल और एसर जैसी पीसी कंपनियों के फायदे को कम कर सकता है. जिस वजह से कंपनी ये तैयारी कर रही है.
लोरेस ने बताया कि एचपी वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में उच्च लागतों के लिए पूरी तरह से तैयार है, हालांकि कंपनी ने पहली छमाही के लिए पर्याप्त इन्वेंट्री जमा कर ली है. इसके साथ ही लोरेस ने बताया है कि हम दूसरी छमाही के लिए अपने गाइडलाइन को लेकर नजरिया अपना रहे हैं, साथ ही कम लागत वाले आपूर्तिकर्ताओं को योग्य बनाने, मेमोरी कॉन्फ़िगरेशन को कम करने और मूल्य निर्धारण संबंधी कदम उठाने जैसे आक्रामक कदम भी उठा रहे हैं.
पहली तिमाही का लाभ 73 और 81 सेंट प्रति शेयर के बीच
एलएसईजी के आंकड़ों के मुताबिक एचपी ने वित्त वर्ष 2026 में प्रति शेयर समायोजित लाभ $2.90 और $3.20 के बीच रहने का अनुमान जताया है, जो कि वॉल स्ट्रीट के $3.33 के औसत अनुमान से काफी कम है. इसका समायोजित पहली तिमाही का लाभ अनुमान 73 और 81 सेंट प्रति शेयर के बीच रहा, जिसका सेंटर पॉइंट विश्लेषकों की अपेक्षाओं से थोड़ा कम रहा. फिर भी एचपी ने चौथी तिमाही में राजस्व उम्मीदों को पार कर लिया और पूर्वानुमानित 14.48 बिलियन डॉलर की तुलना में 14.64 बिलियन डॉलर की आय अर्जित की.