Hyundai New Launch: हुंडई की ओर से i20 को प्रीमियम हैचबैक कार के तौर पर ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार की नई जेनरेशन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी जा रही है। निर्माता की ओर से इसे लॉन्च करने से पहले टेस्ट किया जा रहा है। इसी दौरान इस कार को एक बार फिर से देखा गया है। जिसमें इसके कई फीचर्स की जानकारी मिल रही है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस नई कार में क्या-क्या फीचर्स दिए जा सकते हैं।
कब होगी लॉन्च
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार की नई जेनरेशन का भारत में भी टेस्ट किया जा रहा है। जिस दौरान इसे कुछ समय पहले देखा गया है। जिसके बाद यह उम्मीद की जा रही है कि इसे ग्लोबल बाजार के साथ ही भारत में भी पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक लॉन्च डेट की आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही नई जेनरेशन को पेश कर सकती है।
मिल सकते हैं ये फीचर्स
नई हुंडई i20 में मौजूदा जनरेशन के मुकाबले कई बड़े कॉस्मेटिक बदलाव और फीचर अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन संभावना है कि इंटीरियर में इसमें नया डैशबोर्ड, नए ट्रिम्स और अपहोल्स्ट्री के साथ-साथ 360-डिग्री कैमरा और लेवल 1 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) भी शामिल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Holi Car Cleaning Tips: होली के रंगों ने बिगाड़ दी कार की सूरत? इन आसान स्टेप्स से वापस लाएं सफेद पेंट की चमक
हुंडई का नया लोगो दिया जा सकता
मिली जानकारी के मुताबिक नई जेनरेशन i20 में 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम को दिया जा सकता है, जो कर्व्ड आकार में आ सकता है। इसके साथ ही इसके स्टेयरिंग पर भी हुंडई का नया वाला लोगो दिया जा सकता है। साथ ही इसमें नया डैशबोर्ड भी मिल सकता है।
मिल सकता है नया इंजन
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई आई20 में नया इंजन भी मिल सकता है। इसमें सामान्य पेट्रोल और टर्बो इंजन के साथ ही हाइब्रिड तकनीक को भी इंजन के साथ ऑफर किया जा सकता है। इसके अलावा यह भी जानकारी मिल रही है कि इसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक को भी ऑफर किया जा सकता है।