Hyundai Motor India: हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक Grand i10 NIOS का नया VIBE Edition बाजार में उतार दिया है। यह नया एडिशन न केवल देखने में पहले से अधिक प्रीमियम है, बल्कि इसमें कई ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं। इस एडिशन में कार के लुक और इंटीरियर को थोड़ा नया बनाया गया है। तो आइए जानते हैं कि इस कार को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
सेगमेंट में पहली बार डैशकैम
Vibe Edition को स्पोर्टी लुक देने के लिए कंपनी ने इसमें कई बाहरी बदलाव किए हैं। इसमें एक खास 'टाइटन ग्रे मैट' (Titan Grey Matte) पेंट विकल्प दिया गया है। इस VIBE Edition की सबसे खास बात इसका डैशकैम है, जो इस सेगमेंट में पहली बार दिया गया है। यह फीचर ड्राइविंग के दौरान वीडियो रिकॉर्ड करता है, जिससे सुरक्षा बढ़ती है। डैशकैम में कई मोड्स दिए गए हैं। कार में 15-इंच के स्टाइलिश ब्लैक-पेंटेड एलॉय व्हील्स मिलते हैं।
दिए गए हैं ये फीचर्स
केबिन को पूरी तरह ब्लैक थीम दी गई है, जिसमें रेड इंसर्ट्स (Red Accents) और लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील शामिल है, जो इसे अंदर से काफी प्रीमियम अहसास देता है। इसमें 8 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, जिससे आप आसानी से म्यूजिक, नेविगेशन और अन्य फीचर्स कंट्रोल कर सकते हैं. इसके अलावा क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक AC, प्रोजेक्टर हेडलैंप और बैक सीट AC वेंट्स जैसे फीचर्स इसे बेहतर बनाते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे जरूरी फीचर्स भी दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Hyundai Price Hike: 1 मई से पहले खरीद लें Hyundai की कार, कंपनी ने किया कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान
कीमत और वेरिएंट्स
Vibe Edition को मुख्य रूप से Sportz और Sportz (O) ट्रिम्स पर तैयार किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें नीचे दी गई हैं:
वेरिएंट कीमत (एक्स-शोरूम)
Sportz Vibe MT ₹7,09,400
Sportz Vibe AMT ₹7,61,400
Sportz (O) Vibe AMT ₹7,73,400
Asta MT ₹7,50,700