IB ACIO Tier-2 Result 2026: इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से ऑफिसर ग्रेड-2 और एग्जीक्यूटिव टियर-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आईबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अपने रोल नंबर की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद IB ACIO Tier-2 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब एक PDF फाइल खुल जाएगी।
STEP 4. इस PDF में अपना रोल नंबर और नाम ढूंढें।
STEP 5. आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
आगे की प्रक्रिया
आपको बता दें कि जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल घोषित हुए है, वे अब टियर 3 यानि इंटरव्यू में शामिल होंगे। इंटरव्यू कुल 100 अंकों के लिए आयोजित कराया जाएगा। आईबी की ओर से अभी इंटरव्यू की तिथि जारी नहीं की गई है। ऐसे में परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इंटरव्यू की तिथि जानने के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
यह भी पढ़ें: UPSC CSE Result 2026: यूपीएससी CSE एग्जाम का रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक
इस दिन हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि टियर 1 परीक्षा का आयोजन 16, 17 और 18 मार्च 2025 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए टियर 2 परीक्षा का आयोजन 11 जनवरी 2026 को किया गया। अब टियर 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3717 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें जनरल के लिए कुल 1,537 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 442 पद, ओबीसी के लिए कुल 946 पद, एससी के लिए कुल 566 पद और एसटी के लिए कुल 226 पद आरक्षित किए गए हैं।