UPSC CSE Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आयोजित होने वाली सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। जिन अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट राउंड पूरा कर लिया है, वो अब अपने फाइनल रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इंटरव्यू की प्रोसेस फरवरी 2026 के लास्ट वीक में ही पूरी हुई है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि मार्च के पहले हफ्ते में मेरिट लिस्ट घोषित कर दी जाएगी। रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
979 रिक्त पदों पर होगा चयन
आपको बता दें वर्ष 2025 के लिए यूपीएससी ने कुल 979 रिक्त पदों की घोषणा की थी। इनमें आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और अन्य ग्रुप बी केंद्रीय सेवाएं शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को उनकी रैंक और वरीयता के आधार पर कैडर और सेवाएं आवंटित की जाएंगी।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद ‘UPSC CSE Final Result 2025'लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब एक PDF फाइल खुल जाएगी।
STEP 4. इस PDF में अपना रोल नंबर और नाम ढूंढें।
STEP 5. आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: CUET PG 2026 Admit Card: एनटीए ने सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किया जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
पीडीएफ फाइल किया जाएगा जारी
आपको बता दें कि रिजल्ट एक पीडीएफ फाइल के रूप में जारी किया जाएगा। इसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर दिए होंगे। साथ ही उनकी रैंक भी बताई जाएगी। रैंक के आधार पर ही सेवा और कैडर अलॉटमेंट होता है। जिन उम्मीदवारों की रैंक बेहतर होगी, उन्हें उनकी पसंदीदा सेवा मिलने की संभावना ज्यादा रहती है।
तीन चरणों में होता है सेलेक्शन
सिविल सेवा परीक्षा में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाता है। सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा होती है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। मेंस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाता है। फाइनल मेरिट लिस्ट तीनों स्टेज में कैंडिडेट्स की परफॉर्मेंस के आधार पर तैयार की जाती है। इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट कुल 275 अंकों का होता है। जो लास्ट रैंक तय करने में अहम भूमिका निभाता है।