IB Security Assistant Result 2026: इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से सिक्योरिटी असिस्टेंट (मोटर ट्रांसपोर्ट) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं कैप्चा कोड दर्ज करें।
STEP 4. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
टियर 2 परीक्षा होगी आयोजित
आपको बता दें कि आईबी की ओर से सिक्योरिटी असिस्टेंट टियर-1 परीक्षा 30 अक्तूबर को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब टियर-2 की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। टियर-2 की परीक्षा कुल 50 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
यह भी पढ़ें: पटना NEET छात्रा मौत मामला: SIT ने 6 संदिग्धों का DNA सैंपल लिया, फॉरेंसिक रिपोर्ट में सीमेन की पुष्टि!
परीक्षा की सूचना कैसे मिलेगी
टियर-2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जाएगी। यह सूचना उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। इस संदेश में टियर-2 परीक्षा की तिथि, समय, परीक्षा केंद्र और मोटर मैकेनिज्म व ड्राइविंग टेस्ट-कम-इंटरव्यू से जुड़े सभी निर्देश दिए जाएंगे।
अब आगे क्या?
बता दें कि टियर 2 परीक्षा होने के बाद उसमें सफल उम्मीदवारों को मोटर मैकेनिज्म टेस्ट से गुजरना होगा। इसके बाद ड्राइविंग टेस्ट और इंटरव्यू (साक्षात्कार) का आयोजन किया जाएगा।