IBPS Clerk Mains Admit Card 2025 Link: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से क्लर्क मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद IBPS Clerk Mains Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड और जन्मतिथि दर्ज करें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: CSBC Admit Card 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल PET एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि आईबीपीएस की ओर से मेंस परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2025 को किया जाएगा। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही मेंस परीक्षा में शामिल होंगे। मेंस परीक्षा में उम्मीदवारों से 200 अंकों के 155 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। मुख्य परीक्षा कुल दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य
बता दें कि एडमिट कार्ड में मेंस परीक्षा की तारीख, समय, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा स्थल की पूरी जानकारी उपलब्ध है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ-साथ वैलिड फोटो आईडी ले जाना न भूलें, बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 15684 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।