IBPS RRB Clerk Mains Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से आरआरबी क्लर्क मेंस एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार मेंस एग्जाम में शामिल हुए थे, वे अब आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
STEP 4. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इस दिन तक एक्टिव रहेगा स्कोरकार्ड
बता दें कि रिजल्ट के साथ-साथ आईबीपीएस ने राज्यवार और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना सेक्शन वाइज कुल अंकों की डिटेल्स देखने के लिए अपना स्कोरकार्ड भी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रखें कि स्कोरकार्ड का लिंक 14 अप्रैल तक एक्टिव रहेगा। इसके बाद विंडो क्लोज कर दी जाएगी।
रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया
मुख्य परीक्षा रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर लॉग इन डिटेल दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं। अब अभ्यर्थियों को अंतिम प्रक्रिया में भाषा प्रवीणता परीक्षा यानी कि लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT) में शामिल होना होगा। इस चरण में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण में के लिए आवंटिंत बैंक द्वारा सूचित किया जाएगा।
इस दिन हुई थी परीक्षा
बता दें कि आईबीपीएस क्लर्क प्रांरभिक परीक्षा का रिजल्ट 23 जनवरी को जारी किया गया है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे। मुख्य परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी को किया गया था। अब इसका रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस पद के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होता, यानी अंतिम चयन पूरी तरह मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर होता है।