IBPS Clerk Prelims Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से जल्द ही Clerk CSA XV Pre परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जारी किया जाएगा। जहां से उम्मीदवार आसानी से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप को फॉलो कर भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद 'IBPS Clerk Prelims Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नबंर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
STEP 4. आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: SBI Clerk Admit Card 2025: एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया
आपको बता दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे, वे अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद मेंस परीक्षा के तिथियों की घोषणा की जाएगी। मेंस परीक्षा में उम्मीदवारों से 200 अंकों के 155 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। मुख्य परीक्षा कुल दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
जल्द जारी होगा रिजल्ट
बता दें कि आईबीपीएस की ओर से Clerk CSA XV Pre परीक्षा का आयोजन 04, 05 और 11 अक्टूबर, 2025 को किया गया था। वहीं अब उम्मीदवारों को इस परीक्षा के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि रिजल्ट जारी करने से संबंधित आईबीपीएस की ओर से कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट देखने के लिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट अवश्य विजिट करते रहें।