IBPS Recruitment 2026: बैंकिंग कार्मिच चनय संस्थान (आईबीपीएस) ने वर्ष 2026 के लिए डिप्टी मैनेजर (अकाउंट्स), डिवीजन हेड (FAS) और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 मई तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. भर्ती सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
3. नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं।
4. आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
कितनी मिलेगी सैलरी
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। दोनों पदों के लिए पोस्टिंग मुंबई में दी जाएगी। डिप्टी मैनेजर पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को लगभग ₹91,070 प्रतिमाह वेतन मिलेगा, जबकि डिवीजन हेड एवं CFO पद के लिए लगभग ₹30.90 लाख सालाना पैकेज दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Railway Recruitment 2026: रेलवे में अप्रेंटिस के 1600 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, बिना परीक्षा होगा सीधा चयन
आयु सीमा
डिप्टी मैनेजर के पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 23 साल और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। वहीं डिवीजन हेड एवं CFO पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 50 साल और अधिकतम आयु 61 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 मई 2026 के आधार पर होगी।
क्या चाहिए योग्यता
डिप्टी मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का CA होना जरूरी है। साथ ही फाइनेंस और अकाउंट्स में अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता मिलेगी। वहीं, डिवीजन हेड पद के लिए कॉमर्स में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
डिप्टी मैनेजर के पद पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू के जरिए होगा। वहीं डिवीजन हेड एवं CFO पद पर उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।