IBPS PO MT Result 2025 Link: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO), मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन, रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
STEP 4. इसके बाद आपका स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: MWCD Internship 2026: सरकार महिलाओं को दे रही इंटर्नशिप करने का मौका, 20 हजार मिल रहा स्टाइपेंड, साथ में रहना फ्री
अगला चरण
आपको बता दें कि मुख्य परीक्षा में जो भी उम्मीदवार सफल घोषित होंगे, वे भर्ती के अंतिम चरण इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई होंगे। इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। जहां ,से उम्मीदवार आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।
इन पदों पर होगी भर्ती
आईबीपीएस पीओ या एमटी भर्ती 2025 के माध्यम से विभिन्न बैंकों में कुल 5208 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। फाइनल चयन सूची जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को संबंधित बैंकों में नियुक्ति दी जाएगी। जिसमें बैंक ऑफ बड़ौदा 1000 पद, बैंक ऑफ इंडिया 700 पद, बैंक ऑफ महाराष्ट्र 1000 पद, केनरा बैंक 1000 पद, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 500 पद, इंडियन बैंक एनआर, इंडियन ओवरसीज बैंक 450 पद,पंजाब नेशनल बैंक 200 पद और पंजाब एंड सिंध बैंक 358 पद शामिल हैं।