IBPS PO Mains Result 2025: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नबंर, जन्मतिथि और काप्चा कोड को दर्ज करना होगा। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद'IBPS PO Mains Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नबंर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
STEP 4. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: UPPSC Pre Result 2025: यूपी पीसीएस प्रीलिम्स 2025 परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 11,727 अभ्यर्थियों ने पास की परीक्षा
स्कोरकार्ड भी किया गया है जारी
आपको बता दें कि आईबीपीएस की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ मुख्य परीक्षा का स्कोरकार्ड भी जारी किया गया है। स्कोरकार्ड 07 दिसंबर, 2025 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले अपना स्कोरकार्ड अवश्य डाउनलोड कर लें।
इस दिन हुई थी परीक्षा
प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) मेन्स परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर को किया गया था, जिसका परिणाम अब ibps.in पर उपलब्ध है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण यानि इंटरव्यू में शामिल होंगे। इंटरव्यू से संबंधित शेड्यूल जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बता दें, इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 5208 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।