CA Exam Registration 2026: चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक जरूरी अपडेट आया है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर और नवंबर 2026 में होने वाली सीए परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो भी छात्र इस साल CA फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे ICAI के आधिकारिक ई-सर्विसेज पोर्टल eservices.icai.org पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
फॉर्म भरने की अंतिम तारीख
आपको बता दें कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिना लेट फीस के आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 जुलाई 2026 तय की गई है। लेट फीस के साथ आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 जुलाई 2026 तय की गई है।
परीक्षा का पूरा शेड्यूल
ICAI द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, CA Foundation की परीक्षा 2, 5, 7 और 9 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। वहीं CA Intermediate Group-1 की परीक्षा का आयोजन 1, 3 और 6 सितंबर को किया जाएगा। जबकि Group-2 की परीक्षा 8, 10 और 12 सितंबर 2026 का आयोजित होगी। CA Final Group-1 की परीक्षा 2, 4 और 6 नवंबर 2026 और Group-2 की परीक्षा 9, 11 और 13 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी.
यह भी पढ़ें: UGC NET June 2026: जल्द जारी होगी यूजीसी नेट जून परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल eservices.icai.org पर जाएं।
2. नए छात्र हैं तो पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
3. लॉगिन करने के बाद सितंबर/नवंबर 2026 परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें और अपना कोर्स (Foundation/Inter/Final) चुनें।
4. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करे और फीस का भुगतान करें।
5. फॉर्म सबमिट होने के बाद कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें।
करेक्शन विंडो कब खुलेगी
अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो परेशान न हों। ICAI उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार करने का मौका भी देगा। आप 23 से 25 जुलाई के बीच खुली रहने वाली 'करेक्शन विंडो' के दौरान अपने फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। इस दौरान तय नियमों के अनुसार जरूरी जानकारी में बदलाव किया जा सकेगा।