CA Exam Pattern 2026: चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से परीक्षा के नियमों में बड़े बदलाव की चर्चा है। नए अपडेट के अनुसार, अब छात्र साल में केवल दो ही बार परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। यह नई व्यवस्था में 2026 सत्र से लागू होगी, जिससे छात्रों के लिए परीक्षा के मौके कम हो जाएंगे।
दो बार होगी आयोजित
आपको बता दें कि अब तक सीए फाइनल परीक्षा का आयोजन जनवरी, मई और सितंबर में किया जाता था। जिससे छात्रों को साल में तीन बार परीक्षा देने का मौका मिलता था, लेकिन अब नए फैसले के बाद परीक्षा सिर्फ मई और नवंबर में ही आयोजित कराई जाएगी। आईसीएआई का कहना है कि यह निर्णय छात्रों और अन्य हितधारकों से मिले फीडबैक के आधार पर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: Labour Law: ₹30,000 की सैलरी पर कितना मिलता है ओवरटाइम? यहां समझें पूरा नियम और फॉर्मूला
इंटरमीडिएट परीक्षा की नई तारीखें
बता दें कि इस बदलाव का असर केवल सीए फाइनल परीक्षा पर पड़ेगा। फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस बीच आईसीएआई ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा की तारीख में संशोधन किया है। 3 मई 2026 को होने वाली परीक्षा 5 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच आयोजित होगी। ग्रुप वन की परीक्षा 5, 7 और 9 मई को, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षाएं 11, 13 और 15 में को होगी।
छात्रों पर क्या होगा असर?
साल में केवल दो अटेम्प्ट मिलने से छात्रों पर मानसिक दबाव बढ़ सकता है। अब छात्रों को अपनी तैयारी पहले से कहीं ज्यादा पुख्ता रखनी होगी, क्योंकि एक चूक का मतलब पूरे 6 महीने का इंतजार होगा। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि कम अटेम्प्ट होने से छात्रों को बेहतर तैयारी के लिए अधिक समय मिलेगा।