ICAI CA Foundation Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने 6 नवंबर को सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
इतने अभ्यर्थी हुए पास
इस परीक्षा में कुल 18.93% उम्मीदवार सफल घोषित हुए हैं। परीक्षा में शामिल हुए 1,04,240 उम्मीदवारों में से 19,736 ने सफलता हासिल की है। जेंडर के आधार पर देखें तो पुरुष उम्मीदवारों का पास प्रतिशत महिलाओं से ज्यादा रहा। परीक्षा में 53,398 पुरुष उम्मीदवारों में से 10,931 पास हुए। वहीं 50,842 महिला उम्मीदवारों में से 8,805 ने सफलता हासिल की।
ऑल इंडिया टॉपर्स की लिस्ट
रैंक उम्मीदवार का नाम शहर पास प्रतिशत
AIR 1 कंसिका हिसार 361/400 (90.25%)
AIR 1 महक गुप्ता हैदराबाद 361/400 (90.25%)
AIR 2 स्पर्श खंडेलवाल अजमेर 89.75%
AIR 2 जे. जयंथ चेन्नई 89.75%
AIR 3 वैभवी सिंहल ग्वालियर 89.50%
ऐसे चेक करें रिजल्ट
1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट caresults.icai.org पर जाएं।
2. इसके बाद का फाउंडेशन सितंबर 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालें।
4. रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: CBSE बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए बड़ा अपडेट, इन स्कूलों के लिए जारी हुआ प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल; देखें तारीखें
कब हुई थी परीक्षा
बता दें कि ICAI अब साल में तीन बार जनवरी, मई और सितंबर में सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं का आयोजन करता है। सितंबर 2026 की फाउंडेशन परीक्षाएं 2, 5, 7 और 9 सितंबर को आयोजित की गई थीं।