CBSE Board Exam 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शीतकालीन क्षेत्रों यानि विंटर-बाउंड स्कूलों के कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट का शेड्यूल और दिशानिर्देश जारी कर दिया है।
परीक्षा की तारीखें
विंटर-बाउंड स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं 9 नवंबर से 19 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह शेड्यूल केवल उन स्कूलों के लिए है, जो सर्दियों के मौसम में बंद रहते हैं, जिसमें पहाड़ी या शीतकालीन क्षेत्रों के स्कूल शामिल हैं। सामान्य स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल बोर्ड द्वारा बाद में अलग से जारी किया जाएगा।
जरूरी दिशा-निर्देश
अगर परीक्षाओं के लिए बाहरी परीक्षक या पर्यवेक्षक की जरूरत होगी, तो स्कूलों को अपने संबंधित क्षेत्रीय कार्यलायों से संपर्क करना होगा। परीक्षा के दौरान हर बैच की एक ग्रुप फोटो सीबीएसई द्वारा दिए गए खास ऐप लिंक पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।
अंक अपलोड करने होंगे
प्रैक्टिकल परीक्षा या असेसमेंट समाप्त होने के तुरंत बाद बोर्ड के पोर्टल पर अंक अपलोड करने होंगे। तय समय सीमा बीत जाने के बाद अंकों को संशोधित या दर्ज करने का कोई मौका नहीं मिलेगा।
सिर्फ LOC वाले छात्रों को ही मिलेगी एंट्री
सीबीएसई ने सभी स्कूलों को सख्त हिदायत दी है कि वे अपने पास मौजूद फाइनल लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें। प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट या इंटरनल असेसमेंट में सिर्फ उन्हीं छात्रों को बैठने की इजाजत दी जाएगी, जिनके नाम ऑनलाइन LOC के जरिए बोर्ड को भेजे गए हैं।
यह भी पढ़ें: UPSC सिविल सेवा मेन्स परीक्षा का परिणाम जारी; 2526 कैंडिडेट्स हुए सफल, जानें कब और कैसे डाउनलोड करें ई-समन लेटर
2-3 शिफ्ट में होंगे प्रैक्टिकल
अगर किसी स्कूल में छात्रों की संख्या 30 से अधिक है, तो प्रयोगशाला के बुनियादी ढांचे के हिसाब से एक दिन में दो से तीन शिफ्टों में परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी, ताकि भीड़ न हो और असेसमेंट सही तरीके से हो सके।