ICSI CS Executive Entrance Exam Result 2025: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने आज यानि 16 जुलाई को कंपनी सचिव एग्जीक्यूटिव प्रवेश परीक्षा (CSEET) जुलाई 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो भी उम्मीदवार जुलाई सत्र की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu. पर जाकर अपना स्कोर कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि यह परीक्षा 5 और 7 जुलाई को आयोजित की गई थी।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद CSEET जुलाई 2025 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
STEP 4. परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आएगा।
STEP 5. परिणाम देखें और डाउनलोड करें।
यह भी पढ़ें: NVS Non Teaching Result 2025: एनवीएस नॉन टीचिंग भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट
नवंबर सत्र के लिए खुली है पंजीकरण विंडो
बता दें कि CSEET की परीक्षा साल में चार बार आयोजित की जाती है। जनवरी, मई, जुलाई और नवंबर, यह परीक्षा रिमोट प्रोक्टर्ड मोड में आयोजित की जाती है। सीएसईईटी नवंबर 2025 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, वे निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। नवंबर सत्र के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अक्तूबर, 2025 है। उम्मीदवारों को इस परीक्षा के लिए icsi.edu पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सीएसईईटी नवंबर 2025 परीक्षा 8 नवंबर को आयोजित की जाएगी।