NVS Non Teaching Result 2025: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जारी किया गया है। अभ्यर्थी तुरंत ही मेरिट लिस्ट साइट पर जाकर डाउनलोड करके परिणाम की जांच कर सकते हैं। इस परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को इंटरव्यू, स्किल टेस्ट या ट्रेड टेस्ट के अगले चरण का सामना करना होगा।
कैसे चेक करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले navodaya.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर आपको For Results of NVS Recruitment Drive 2024 & LDCE/LDE 2024 के आगे CLICK HERE पर टैब करना है।
STEP 3. अपने पद की संबंधित PDF खोलें।
STEP 4. इसके बाद मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी
यह भी पढ़ें: CSBC Admit Card: 23 जुलाई को होने वाली बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
क्या होगा अगला चरण
बता दें कि गैर-शिक्षण पदों पर लिखित परीक्षा 14 से 19 मई 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा की आंसर-की 10 जून 2025 को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 10 से 14 जून तक उस पर आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया था। अब फाइनल आंसर की को ध्यान में रखकर अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू, स्किल टेस्ट या ट्रेड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।